11th पोस्ट….. 1985 के बाद की फ़ाइल के पन्नों से…….. (गतांक 2-3-2019 की 10th पोस्ट से आगे) इन्हें पाठकों की सुविधा हेतु यहाँ भी Link के साथ कापी पेस्ट किया जा रहा है ताकि भविष्य में फेसबुक से डिलेट होने की स्थिति में ये आने वाली पीढ़ियों के लिए इस वेबसाइट पर सुरक्षित रहें.बागवानी/चकबंदी पर 1985 के बाद की फ़ाइल के पन्नों से…..देखें
मित्रों,
मा० कृषि-उद्यान मन्त्री जी के सांथ 3 अप्रेल 2017 की बैठक के बाद मा० मन्त्री जी की अध्यक्षता में चकबंदी की नयीं समिति का गठन किया गया जिसकी 28 अगस्त 2017 को देहरादून में बैठक हुई जिसमें ग्रामसभा झलोड़ी में स्वैच्छिक चकबंदी पर पुन: पत्र-तथ्यों के सांथ चर्चा हुई तथा “आंशिक चकबंदी हेतु” भी ग्रामसभा कारचूली/रानीखेत के अंतर्गत ग्राम भटोड़िया के लगभग 50 परिवारों की लगभग 322 नाली भूमि जो एक अलग टुकड़े में है, उसके लिए भी भूमिधरों की सहमति उन्हीं के 8 (आठ) बिन्दुओं की नियमावालीनुसार इसके 4 (चार) मुख्य दादा/परदादाओं के नाम की अलग-अलग कुल भूमि निकाल कर चार चकों में बांटने हेतु ग्रामपंचायत का प्रस्ताव के सांथ जो पत्र दि० 20 जून 2017 के द्वारा सचिव राजस्व को भेजा गया था, इन सभी पत्र-तथ्यों को भी सभा में प्रस्तुत किया गया. इन्हें सराहते हुए गढ़वाल मंडल के कुछ गांवों को भी चयन करके तुरंत चकबंदी कार्य आरम्भ करने हेतु चकबंदी की नियमावली तथा अधिनियम के पुनरावलोकन आदि पर चर्चा के उपरान्त एक कार्यवृत्त तैयार किया गया, किन्तु ये सब आज डेढ़ वर्ष बाद भी बिचारणीय ही हैं ? (संग्लग्न आंशिक चकबंदी के पत्र एवं बैठक का कार्यवृत्त 216 to 223 देखें). क्रमश: ….
केवला नन्द “फकीर”









0 Comments