13th पोस्ट….. 1985 के बाद की फ़ाइल के पन्नों से…….. (गतांक 24 मार्च’ 2019 की 12th पोस्ट से आगे) इन्हें पाठकों की सुविधा हेतु यहाँ भी Link के साथ कापी पेस्ट किया जा रहा है ताकि भविष्य में फेसबुक से डिलेट होने की स्थिति में ये आने वाली पीढ़ियों के लिए इस वेबसाइट पर सुरक्षित रहें.बागवानी/चकबंदी पर 1985 के बाद की फ़ाइल के पन्नों से…..देखें
मित्रों,
जैसा 12th पोस्ट से ज्ञात है कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, उत्तराखंड से RTI द्वारा सूचना मांगने पर हमें बताया है कि हमारे द्वारा यानि भूमिधरों द्वारा ग्रामसभा झलोड़ी में अभी स्वैच्छिक चकबंदी की योजना तैयार नहीं की गयी है…. इसलिए वहाँ चकबंदी का काम नहीं हो सकता…. आश्चर्यजनक ?
इसीक्रम में दि० 10 अप्रेल तथा 20 मई, 2018 को रानीखेत में भूमिधरों की रैली-धरना-प्रदर्शन के बाद मा० मुख्यमंत्री जी को पत्र द्वारा पुन: प्रार्थना की गयी है कि 2014 से तैयार उक्त दोनों गांवों में अनिवार्य/स्वैच्छिक/आंशिक जैसी भी चकबंदी संभव हो, उसे एक मॉडल के तौर पर तुरन्त कार्यान्वित किया जाय ताकि जमीनी स्तर पर इतना सब कुछ तैयार करने के बाद भी भूमिधर भ्रमित एवं निराश नाँ हों. (संग्लग्न रानीखेत में 10 अप्रेल तथा 20 मई चकबंदी रैली के बाद मा० मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन, समाचार पत्रों की कटिंग्स तथा रैली के फोटो 236 to 246 में देखते हुवे रैली का वीडिओ भी इस Link में देखें… क्रमश: ….
केवला नन्द “फ़कीर”










0 Comments